Who Am I ? - In Hindi
मैं कौन हूं? ( Who Am I ? ) आपको अगर याद हो, तो जब आप पैदा हुए थे आपको यह तक नहीं पता था कि यह मेरे माता-पिता है, या यह मेरा शरीर है, मेरे कान है, मेरे बाल हैं! तो इसका अर्थ तो बिल्कुल स्पष्ट है कि मैं यह शरीर नहीं हूं ! तो मैं हूं कौन ( Who Am I )?! सच बोलूं तो, जिस भी व्यक्ति से यह प्रश्न पूछो वह अपने आप को समझदार दिखाने के लिए एक ही उत्तर देता है की- मैं एक आत्मा हूं! जो की बिल्कुल उचित है! पर बात यह है कि; क्या हम सब यह बात सच में अपने ऊपर अमल कर रहे हैं? क्योंकि, आज के जमाने में हर कोई खुद को समझदार मानता है और दूसरों को ज्ञान बाटता है, खुद पर कभी भी अमल नहीं करता! वह व्यक्ति खुद अशांत रहता है, उसका मन विचलित रहता है! फिर ऐसे ज्ञान का क्या फायदा? चलिए इस बात को ध्यान से समझते हैं! हमारी पांच इंद्रियां होती है, जिनकी सहायता से हम अपना जीवन व्यतीत करते हैं; आंख, कान, नाक, जीभ और त्वचा! आंख: एक बार को सोचिए, कि आज आपकी आंखें ना होती आप उन असहाय लोगों की तरह होते , जिनकी बचपन से ही आंखें नहीं होती! मैं मानती हूं की आंखों के...