प्रेम क्या होता है? - What Is Love ?
In this article : - प्रेम क्या होता है? - सच्चे प्रेम के क्या-क्या संकेत होते हैं? - क्या प्रेम का इस संसार में कोई अस्तित्व है? - हम किसको प्रेम समझते हैं? - हमारा प्रेम कोई क्यों समझ नहीं पाता ? - सच्चा प्रेम किससे हो सकता है? प्रेम क्या होता है? ( What Is Love ? ) प्रेम इस संसार का सबसे शुद्ध भाव है! प्रेम में किसी को बांधा नहीं जाता बल्कि स्वतंत्र किया जाता है क्योंकि इस संसार में ऐसा कोई भी जीव नहीं होगा जिसको स्वतंत्रता पसंद नहीं होगी! और प्रेम में आपके प्रेमी की पसंद ही सबसे महत्वपूर्ण होती है! प्रेम एक ऐसा भाव है जिसमें आपको आपके प्रेमी को खोने का कोई भय नहीं होता क्योंकि अगर प्रेम सच्चा है तो आपका प्रेमी किसी भी परिस्थिति में आपसे दूर नहीं जा सकता! प्रेम में ईर्ष्या का भी कोई स्थान नहीं होता, ना ही अहंकार, मोह, क्रोध और अन्य विकारों का स्थान होता है! प्रेम आनंत है, शुद्ध है! क्या प्रेम का कोई अस्तित्व है इस कलयुग में? क्या हम मनुष्यों के बीच में प्रेम हो सकता है? काफी लोगों का उत्तर हां ही होगा परंतु यह सत्य नहीं है! इस कलयु...